Vishu's Essay

12 Nov 2020 12:01 AM By P B

The face of the moon was in shadow

Essay by Mr Vishu.

निबंध 3 (600 शब्द) – आई.ए.एस. आफिसर कैसे बनें?
परिचय

हमारे आस-पास विभिन्न प्रकार के पेशे और नौकरी है। हम में से कुछ लोग सरकारी तो वहीं कुछ साधारणतः एक निजी नौकरी के लिए जाते है। सरकारी निकाय वो है जो राज्य सरकार या केन्द्र सरकार के अधीन होते है। आई.ए.एस. भारत के सर्वोच्च सरकारी पदों में से एक है। हर साल हजारों की संख्या में छात्र इस परीक्षा में हिस्सा लेते है और अपने भाग्य को आजमाते हैं। भव्यता वर्ग वाला यह पद हर किसी को अपनी ओर मोहित करता है और लोग एक आई.ए.एस. बनना चाहते है। भारतीय प्रशासनिक सेवाओं में यह भारत के सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक के रुप में जाना जाता है।

एक आई.ए.एस. बनने की पात्रता

सबसे पहली बात यह कि उम्मीदवार को स्नातक होना चाहिए और उसके पास स्नातक की उत्तीर्ण डीग्री होनी चाहिए।
योग्यता के अनुसार, यदि किसी उम्मीदवार ने कला स्ट्रीम से अपना स्नातक पूरा किया हो तो उसे आई.ए.एस. की परीक्षा क्वालीफाई करनी होगी। जबकि यदि किसी ने इंजीनियरिंग पूरी की है तो उसे आई.ई.एस. क्वालीफाई करना होगा। और यदि कोई पुलिस अधिकारी के रूप में सेवा करना चाहता है तो उसे आई.पी.एस. क्वालीफाई करना होगा। सभी एक ही है केवल यह आपकी योग्यता और रुचि पर निर्भर करता है।

आई.ए.एस. अधिकारी कैसे बने

आई.ए.एस. अधिकारी बनने के लिए आपको संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा में उत्तीर्ण होना आवश्यक है। यह परीक्षा दो भागों में आयोजित की जाती है, पहले भाग को प्रीलिम्स के नाम से जाना जाता है और उसके बाद मुख्य भाग को साक्षात्कार के रुप में चुना जाता है।
दोनों पेपरों का अलग अलग पाठ्यक्रम होता है, और दोनों के लिए 2 घंटे का समय अलग-अलग दिया जाता है।
पहले पेपर में विभिन्न विषयों जैसे सामान्य ज्ञान, करंट अफेयर्स, भूगोल, इतिहास, इत्यादि की तैयारी जरूरी होती है। जबकि दूसरा पेपर कॉम्प्रिहेंशन पैसेज और निबंध लेखन का होता है। क्षमता और लेखन दोनों के साथ-साथ मानसिक क्षमता की जांच भी करते है।
बेहतर परिणाम पाने के लिए एन.सी.ई.आर.टी. की पुस्तकों से पढ़ना चाहिए और विस्तृत अध्ययन करने पर ध्यान देना चाहिए।
आपको यह सुनिश्चित करने की आवश्यकता है कि आप जो भी विषय चुनते है, वह हर तरफ से स्पष्ट होना चाहिए।
पढ़ने और तैयारी करने के अलावा आपको व्यक्तिगत विकास पर भी ध्यान देना चाहिए। व्यक्तिगत विकास आपके खुद के शारीरिक भाषा के बारे में लेकर है। आपको कार्यालय के शिष्टाचार का अभ्यास करना चाहिए क्योंकि कभी-कभी आपकी शारीरिक भाषा आपके शब्दों की भाषा से भिन्न होती है।
यह कल्पित बात है कि आई.ए.एस. की तैयारी करने वालों को 24 घंटे लगातार पढ़ना चाहिए, यह सब आपकी अपनी क्षमता पर निर्भर करता है। कुछ छात्र प्रतिदिन केवल पाच घंटे पढ़कर ही परीक्षा पास कर लेते है। आपको बस एकाग्रता की आवश्यकता है। आप मात्रा की तुलना में गुणवत्ता पर ध्यान दे।
हमेशा खुद को प्रेरित करें और हमेशा सीखने का नजरिया रखें, यह निश्चित रुप से आपकी मदद करेगा और आपको अवश्य सफल बनाएगा।
अपना लक्ष्य निर्धारित करें

एक बार जब आप यह सुनिश्चित कर लेते है कि आपको सिविल की तैयारी करनी है तो आपको इसके लिए स्पष्ट और दृढ़ रहना चाहिए। आपको समय के साथ बार बार अपने लक्ष्य को नहीं बदलना चाहिए, क्योंकि यह संभव है कि आप अपने पहले प्रयास में असफल रहें, लेकिन आपको उम्मीद कभी नहीं छोड़नी चाहिए। यह अभ्यास ही है जो किसी व्यक्ति को संपूर्ण बनाता है, आप मेरा विश्वास करें ऐसे कई उम्मीदवार भी है जिन्होंने अपनी छठवीं कोशिश में परीक्षा को उत्तीर्ण किया है। इसलिए अपनी विफलता को छोड़िए और आगे बढ़िए। आपका अभ्यास, सुधार ओर पुनः प्रयास ही आपको आई.ए.एस. की परीक्षा में सफल बनाने की तीन चांबियाँ है।

दूसरी बात यह कि जो लोग आपको प्रेरित करते है उन्हें कभी नही भूलना चाहिए, क्योंकि प्रेरणा भले ही आपसे दूर हो जाती है लेकिन प्रेरक हमेशा आपके साथ ही बना रहता है। इसलिए प्रेरणा खोजे और खुद पर विश्वास रखे, यह निश्चित रुप से आपकी मदद करेगा।

निष्कर्ष

एक आई.ए.एस. अधिकारी का मुख्य कर्तव्य राष्ट्र की मानसिक क्षमता के साथ उसकी सेवा करना है। वे विभिन्न समस्याओं से निपटने और जरूरतमंदों को सही समाधान देने के लिए पर्याप्त सक्षम होने की भी आवश्यकता है। इन अधिकारियों की नियुक्ति के आधार पर सरकार के साथ-साथ जरूरतमंद कोई अन्य व्यक्ति भी हो सकता है। उनकी नियुक्ति या तो किसी ग्रामीण क्षेत्र में एक डी.एम. के रुप में होती है या तो वे किसी मंत्रालय के अधीन कार्यरत होते है, वो इस बात पर भी निर्भर करता है। सामाजिक कल्याण ही उनका मुख्य उद्देश्य होना चाहिए और अपने राष्ट्र को बेहतरीन बनाने की ओर ध्यान देना चाहिए। वास्तव में यह बहुत दिलचस्प प्रोफाइल है और इस परीक्षा को पास करने वाले को निश्चित रुप से उसके सर्वश्रेष्ट प्रयास के लिए जानना चाहिए।